कन्नौज, मई 3 -- क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत महज दो घंटे के भीतर गुमशुदा तीन वर्षीय मासूम को सकुशल बरामद कर स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्वजन खुशी से झूम उठे। तालग्राम देहात के कुशलपुरवा निवासी समरपाल ने शनिवार को अपने तीन वर्षीय पुत्र के कस्बा तालग्राम में अचानक लापता होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना तालग्राम पुलिस सक्रिय हो गई। मिशन शक्ति टीम के साथ पुलिस ने कस्बे में अलग-अलग टीमें गठित कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस की मुस्तैदी का ही परिणाम रहा कि 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत महज दो घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल खोज लिया गया। आवश्यक कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.