सीवान, मार्च 16 -- गुठनी,एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान घर के सामने से हुई बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। रविवार की दोपहर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान गुठनी चौराहा पर जांच के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई, जिसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के खारिकाटोला गांव निवासी रंजन यादव तथा नगर पंचायत निवासी छोटू अंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.