नई दिल्ली, मार्च 17 -- राजधानी दिल्ली में जाम कम करने के लिए राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में सोमवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बारापुला फेज-3 एलिवेटेड रोड और एमबी रोड पर छह लेन एलिवेटेड कॉरिडोर, अंडरपास परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सराय काले खां से मयूर विहार तक बारापुला नाले के ऊपर एलिवेटेड रोड (फेज-3) के निर्माण के लिए संशोधित लागत 1635.03 करोड़ रुपये मंजूर की गई है। साथ ही, साकेत जी-ब्लॉक से पुल प्रह्लादपुर तक एमबी रोड पर छह लेन एलिवेटेड रोड और अंडरपास बनाने की परियोजना को भी मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1471.14 करोड़ रुपये है और इसे डीएमआरसी द्वारा बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- अब बिहार भी जाएगी DTC की बस, दिल्ली से बाहर 17 रूटों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.