एटा, मार्च 18 -- पिलुआ और मिरहची क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को अंजाम घंटूरा गैंग दे रहा था। मिरहची पुलिस, एसओजी ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को पकड़ा। इनके कब्जे से हजारों की नकदी, सामान बरामद किया है। पकड़े गए चोरों पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। कानूनी कार्रवाई के बाद चोरों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता करते हुए श्वेताभ पांडेय ने बताया कि थाना मिरहची और थाना पिलुआ क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी। चोर सेंध लगाकर परचून की दुकानों को निशाना बना रहे थे। खुलासे को लेकर थाना पुलिस, स्पेशल टीमों को आदेश दिए गए थे। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाह ने नेतृत्व में एसओ मिरहची नीतू वर्मा, टीम एसओजी श्रवण कुमार निगम, टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को पकड़ा। चोरों ने अपने नाम अर्जुन सिंह उर्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.