बोकारो, फरवरी 28 -- चंदनकियारी प्रखंड के कुसुमकियारी स्थित घंटी बाबा आश्रम में सात दिवसीय रुद्र चंडी महायज्ञ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूर्णाहुति के साथ शनिवार को संपन्न हुआ। 22 फरवरी को जलयात्रा के साथ प्रारंभ इस भव्य कार्यक्रम में प्रतिदिन बृंदावन धाम से पधारे आरती शाश्वत बाल ब्यासजी ने श्री मदभागवत महापुराण पर विस्तृत प्रकाश डाला। साढ़े बारह बजे से चार बजे तक प्रतिदिन प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रात्रि आठ बजे से बारह बजे तक श्री कृष्ण रास लीला का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह शाम भंडारे की व्यवस्था में काफी श्रद्धालुगण पहुंचे। इसी बीच नगर परिभ्रमण कर भगवान श्रीराम, माता सीता, हनुमान जी, ब्रह्मा, भगवान दत्तात्रेय, शनि देव एवं माता सरस्वती की आकर्षक मूर्तियों को सुसज्जित वाहन पर विराजमान कर कुसुमकियारी से चंदनकियार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.