मऊ, जून 16 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। सरकार की ओर से नगर क्षेत्रों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही हैं, लेकिन वलीदपुर नगर पंचायत में यह व्यवस्था अब बदहाल नजर आ रही है। नगर पंचायत में करीब 90 लाख रुपये की लागत से लगाई गई लगभग 80 स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। कई स्थानों पर पोल तो खड़े हैं, लेकिन उन पर लगी लाइटें ही गायब हैं, जिससे रात के समय सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत के मनोनीत सभासद विनोद सोनकर ने आरोप लगाया कि कई महीनों से अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। उन्होंने बताया कि पहले इस सड़क पर आए दिन छिनैती और अन्य घटनाएं होती थीं। स्ट्रीट लाइट लगने के बाद लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब दोब...