घंटी बजाओ : दूषित पानी में होकर दुकान में जाना मजबूरी, ग्राहक-दुकानदार दोनों परेशान
अलीगढ़, मई 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के मुख्य मामूभांजा मोबाइल मार्केट में दुकानदार व ग्राहक दूषित पानी में होकर गुजरने को मजबूर हैं। नालियां बंद होने की वजह से दूषित पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। मामूभांजा में इन दिनों लोग नालियां साफ नहीं होने व दूषित पानी सड़कों पर बहने की वजह से परेशान हैं। व्यापारी प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि दुकानों के आगे नालियों का पानी भरा हुआ है। सुबह इसी दूषित पानी में गुजरकर दुकान खोलनी होती है। ग्राहक आने में संकोच करते हैं। व्यापार प्रभावित हो रहा है। उधर रामघाट रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत बनी सड़क के दोनों ओर सीमेंटड ब्रिक्स नहीं लगने की वजह से पानी भर रहा है। डा. रजत सक्सेना ने बताया कि रघुवीरबाल मंदिर के बराबर स्थित क्लीनिक के बाहर चार दिन पहले हुए बरसात का पानी अब तक भरा हुआ है。
नगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.