घंटी बजाओ: ग्रामीणों के गर्मी में सामने पेयजल संकट गहराया
चंदौली, मई 5 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड नियामताबाद के मढ़िया गांव में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्य को लंबे समय बाद भी आधा अधूरा करके छोड़ दिया गया है। जिससे घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है और इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानी हो रही है। पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण तपिश भरी गर्मी में ग्रामीणों के समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन विभाग के अधिकारियों की लापहरवाही के कारण पानी नहीं मिलने से गांव के ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत कई साल पहले पड़ाव बहादुरपुर मार्ग पर सुजाबाद में जलनिगम की टंकी का निर्माण हुआ था। जिससे मढ़िया गांव में पेयजल की सप्लाई होती थी। इस बीच मरम्मत के अभाव में मढ़िया गांव में वर्षो पूर्व बिछी जलनिगम की पाइप लाइन जगह जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.