हापुड़, मार्च 26 -- धौलाना,संवाददाता।यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र धौलाना में पिछले दो दिनों से मोबाइल नेटवर्क सेवा पूरी तरह से ठप पड़ी है। जिससे हजारों उपभोक्ता और उद्यमी नेटवर्क न होने के कारण डिजिटल संपर्क से कट गए है। इससे उपभोक्ताओं व उद्यमी में भारी रोष व्याप्त है। नेटवर्क गायब होने से फैक्ट्रियों का ऑनलाइन कामकाज, बैंकिंग ट्रांजैक्शन और ई-वे बिल जनरेशन जैसे जरूरी काम ठप पड़े है। उपभोक्ताओं ने संबंधित टेलीकॉम कंपनियों से शिकायत की है, लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। नेटवर्क न होने के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कॉल ड्रॉप और इंटरनेट न चलने से वह अपने परिजनों से भी संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। वही ​स्थानीय लोगों और उद्यमियों ने चेतावनी दी है कि य...