दुमका, सितम्बर 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को स्थानीय दुमका पॉलिटेक्निक के परीक्षा केंद्र में आवासीय विद्यालयों में घंटी आधारित शिक्षकों के चयन के लिए आयोजित कौशल परीक्षा के पहले दिन बुधवार को 762 अभ्यर्थियों में से 444 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 318 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, प्रशिक्षु आईएएस अवनीश कुमार सिंह एवं जिला कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार मोदी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बता दें कि कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालयों में घंटी आधारित शिक्षकों के कुल 83 पदों पर नियुक्ति के लिए जुलाई में आवेदन लिए गए थे। यह भी पढ़ें- Dumka News: घंटी आधारित आवासीय विद्यालय के शिक्षकों क...