घंटा चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कौशाम्बी, जून 11 -- कोखराज थाना पुलिस ने तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया है। कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि 31 मई को मलाक भायल निवासी लवकुश पुत्र सुंदरलाल के घर में घुसकर चोरी नकदी व जेवरात उठा ले गए थे। इसी तरह 10 मई और तीन जून को चोर मंदिर से घंटा उठा ले गए थे। इनकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मंगलवार की रात को हाइवे पर चाकवन के समीप एक गाड़ी से चोर मोबाइल व नकदी रुपया लेकर भाग गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार की रात को अंकित कुमार पुत्र पप्पू कुमार निवासी चिटकहना, संदीपनघाट को पकड़ा गया। पूछताछ को दौरान अंकित चोरी की घटनाओं को कुबूल किया। साथ ही बताया कि मलाक भायल में चोरी की घटना के बाद भागते समय ग्रामीणों ने दौड़ा लिया था। उसके साथी बाइक लेकर एक खेत में घुस गए थे। अंकित ने अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.