गंगापार, मार्च 27 -- चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर शुक्रवार को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे क्षेत्र में अद्भुत भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ठीक दोपहर 12 बजे जैसे ही अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म का शुभ क्षण आया, वैसे ही श्रृंग्वेरपुर धाम सहित नवाबगंज क्षेत्र भए प्रकट कृपाला दीन दयाला... के मधुर भजनों और जयघोष से गूंज उठा। श्रृंग्वेरपुर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन के साथ ही शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों ने भगवान श्रीराम के प्रकट होने की खुशी में फूल बरसाए और आरती उतारकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसी तरह नवाबगंज क्षेत्र के मंसूराबाद, आनापुर, नवाबगंज, कौड़िहार, कसारी, पीथीपुर, दासापुर, सराय जयराम, करीमुद्दीनपुर, बरीबोझ, मल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.