बहराइच, जनवरी 28 -- बहराइच। शहर के घंटाघर से चांदपुरा तक दुकानदारों ने फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लिया था। जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। घंटों लोग जाम में फंसे रहते थे। बुधवार को नगर पालिका परिषद की ईओ प्रमिता सिंह ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। ईओ ने बताया कि घंटाघर से चांदपुरा तक अतिक्रमण को हटवा दिया गया है। भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई है। दोबारा अतिक्रमण किया गया तो जुर्माने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.