अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़। घंटाघर वेंडिंग जोन में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत से दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, जिससे रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित होने लगा है। वेंडिंग जोन में चाट, पकौड़ी, चाय और अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले कई दुकानदारों ने पहले से कुछ सिलेंडर भरवा रखे थे, जिनके सहारे फिलहाल काम चलाया जा रहा है। जिनके पास अतिरिक्त सिलेंडर नहीं हैं, वे किसी तरह जुगाड़ करके व्यवस्था बना रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो खानपान की वस्तुओं की कीमतें बढ़ सकती हैं। दुकानदारों ने बताया कि पहले जरूरत पड़ने पर ब्लैक में भी कमर्शियल सिलेंडर मिल जाते थे, लेकिन अब वहां भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। मजबूरी में कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.