शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए घंटाघर रोड पर बसों का संचालन बंद कर उन्हें बाहरी मार्गों पर संचालित करने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की संयुक्त बैठक में लिया गया। बैठक में व्यापारियों ने घंटाघर तक अत्यधिक बस संचालन से जाम की समस्या उठाई, जिस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि घंटाघर रोड को सुव्यवस्थित किया जाएगा और बस बाहरी मार्गों से संचालित होंगी। व्यापारियों की एक अन्य प्रमुख समस्या राज्य कर कार्यालय में अधिकारियों के प्रथम तल पर बैठने से होने वाली असुविधा थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर अब कार्यालय अवधि में वरिष्ठ अधिकारी नीचे बैठकर समस्याएं सुनेंगे। सड़को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.