देहरादून, फरवरी 25 -- देहरादून। महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने कहा कि घंटाघर चौराहा और दून अस्पताल के बाहर बनी पार्किंग से जाम लग रहा है। उन्होंने डीएम, एसएसपी और नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर टेंडर निरस्त करने की मांग की है। बुधवार को महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने डाक के माध्यम से अफसरों को ज्ञापन भेजा। बताया कि यह पार्किंग बहुत ट्रैफिक वाली जगहों पर बनी है। इस वजह से यहां पर हादसे हो सकते हैं। इसके साथ ही दून अस्पताल की पार्किंग संकरी सड़क पर बनी है। यह गलत है। व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से डीएम से इन पार्किंग के टेंडर निरस्त किए जाने की मांग की है। ओम यादव, हिमांशु खुराना, असरेज अली, रवि फुकेला, गुरु नेन सिंह, सुरेश गुप्ता, राहुल कुमार, प्रवीण बांगा, राम कपूर, अजीत सिंह, चमन लाल मोहन, अरुण कोहली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.