देहरादून, जून 20 -- घनसाली (नई टिहरी)। विकासखंड भिलंगना की पट्टी ग्यारहगांव स्थित ग्राम पंचायत भेट्टी में घंटाकर्ण देवता मंदिर की स्थापना एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का भव्य धार्मिक आयोजन पूरे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर देवता के दर्शन किए। धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्य अतिथि का संबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर घंटाकर्ण देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मंदिर परिसर के सौं...