गिरडीह, मई 10 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के घंघरी में नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना के बाद आक्रोशितों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। इसके कारण नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मृतक का नाम अर्जुन महतो है तथा वह घंघरी गांव का रहने वाला था। पेशे से वह ग्रामीण वेटनरी डॉक्टर था। बताया जाता है कि वह बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी बीच घंघरी मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक स्कॉर्पियो के आगे के हिस्से में फंस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे डुमरी के एक नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो पर सवार एक लड़की को भी मामूली चोट ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.