मेरठ, अप्रैल 17 -- मुंडाली, संवाददाता। दो साल से बंद पड़ा गढ़ रोड पर 6-लेन हाईवे में मरम्मत का काम कुछ स्थानों पर शुरु हो गया है। निर्माण कार्य शुरु होता देखकर लोगों ने बड़ी ही राहत भरी सांस ली। क्योंकि निर्माण कार्य अधर में रुक जाने से जो निर्माण कार्य शुरू हुआ भी था, वह भी बेकार हो गया था। सड़क में जगह जगह गड्ढे हो गए थे। वहीं दूसरी ओर गढ़ रोड पर सिसौली से लेकर तेजगढ़ी तक गड्ढे भरने का भी काम किया जा रहा है। हालांकि एनएचएआई का कहना है कि अभी दिक्कत है। गढ़ रोड स्थित सिसौली गांव से लेकर गढ़मुक्तेश्वर तक 6 लेन हाईवे का निर्माण कार्य कई साल पूर्व एनएचएआई ने शुरू किया था। इस हाईवे निर्माण के पीछे सरकार की मंशा लोगों को बेहतर सड़क सुविधा देना और रास्तों से गुजरने वाले लोगों को शहर के बीच से बचाकर बाहर से बाहर सिसौली गांव से ही हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा...