मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- तितावी तितावी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी देशराज में 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।गांव गढ़ी देशराज निवासी आयुष (27) पुत्र नीरज शुक्रवार शाम अपने कमरे में सोने के लिए गया था। शनिवार सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां आयुष का शव पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका मिला।सूचना यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर : फांसी के फंदे पर लटककर युवक ने आत्महत्या की मिलते ही तितावी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को घटनास्थल से मिले ...