मोतिहारी, मार्च 28 -- सुगौली। रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को प्रखंड के फुलवरिया पंचायत के छपवा बेतिया राजमार्ग 28 ए के समीप स्थित गढ़ी माई मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। कालांतर से चली आ रही रामनवमी के दिन गढ़ीमाई के मेले में खोइछा भरने की परंपरा अभी भी कायम है। यहां प्रतिवर्ष रामनवमी के दिन भव्य मेले का आयोजन होता है। जहां गढ़ीमाई स्थान की पूजा सहित चईतावर का भी आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया जाता है। जिसको लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गढ़ी माई मंदिर में आकर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हैं। यहां मान्यता है की गढ़ी माई मंदिर में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं की हर मांगी मुराद पूरी होती है। इसको लेकर मुखिया अवधेश कुशवाहा, पंसस बनारसी महतो, जयकांत मिश्र, रजनीश झा, झुन्नू शर्मा, पथल महतो, राजेंद्र महतो, चोकट...