गढ़हरा में वर्षों से परित्यक्त बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम चालू कराने की मांग
बेगुसराय, मई 22 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के आगमन से सुशोभित रेलवे कॉलोनी गढ़हरा स्थित बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम को पुनर्जीवित करने की मांग स्थानीय खिलाड़ियों व सामाजिक-राजनीतिक कर्तकर्ताओं ने की है। करीब दो दशक पूर्व गढ़हरा का इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम में खेलना बंद हो गया। इसके बाद यह रेलवे पीडब्ल्यूआई कार्यालय का गोदाम बन गया। उसमें लोहा स्क्रैप आदि का रखरखाव होने लगा। रेलवे यूनियन से जुड़े अधिकारी शिव प्रसाद यादव, जीवानंद मिश्र, विकास चन्द्र सिन्हा, मनोज गोस्वामी, दुर्गा प्रसाद आदि ने कहा कि खेल जगत का यह इनडोर स्टेडियम बेगूसराय जिला ही नहीं राज्य स्तर पर अव्वल था। इसे पुनर्जीवित करने के सार्थक मामले में मंडल पीएनएम की बैठक में मुद्दा उठाएंगे।
बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन दो साल पूर्व गढ़हरा रेलवे कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.