समस्तीपुर, जनवरी 8 -- विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की रात गढ़सिसई पंचायत में खेतों में लगे ओल की फसल चोरों ने चोरी कर ली। पीड़ित किसान भोला चौधरी उर्फ कुटुंब जी ने इसको लेकर पुलिस को आवेदन दिया है। जिसमें उसने कहा है कि उसके पांच कट्ठा खेत में ओल फसल की खेती की गई थी। जिसमें अनुमानित उत्पादन लगभग 25 क्विंटल होना था। जिसका अभी के मूल्य के हिसाब से लगभग 1 लाख रुपए कीमत होती है। जिसे अज्ञात चोर ने खेत खोदकर गायब कर दिया। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.