समस्तीपुर, फरवरी 11 -- विद्यापतिनगर। थाना के गढ़सिसई पंचायत के वार्ड 14 पासवान टोल में बुधवार को आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद हल्ला होने पर जुटे ग्रामीणों की भीड़ ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया। इससे टोले के अन्य घरों को जलने से बचा लिया गया। बताया गया है कि बसवारी के बीच बने पासवान टोल के कृष्णा पासवान और बलराम पासवान का घर और उसमें रखे कपड़ा, अनाज, बर्तन आदि जलकर राख हो गया है। पीड़ित परिवार खुले आकाश के नीचे रहने को विवश हो गये हैं। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.