गढ़वा व कहलगांव से चोरी हुई मोबाइल बरामद,सौंपा
साहिबगंज, जून 20 -- तालझारी । स्थानीय थाना पुलिस ने गढ़वा व कहलगांव से चोरी हुई मोबाइल को रिकवर कर दोनो व्यक्ति को सौंप दिया है। थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि टेक्निकल सेल की मदद से थाना क्षेत्र से दो मोबाइल बरामद किया गया था । दोनों व्यक्ति से सम्पर्क कर थाना बुलाया गया। इसमें एक मोबाइल गढ़वा थाना क्षेत्र के रवि केसरी का था। दीपावली के समय चोरी हो गई थी। दूसरा मोबाइल कहलगांव के अरसद खान का था। वहां रेलवे स्टेशन से चोरी हो गई थी। दोनों को शुक्रवार की दोपहर थाना में बुलाकर मोबाइल सौंप दिया गया। रवि केसरी एवं अहमद खान नेे थाना प्रभारी सहित पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.