गढ़वाल विवि में रिक्त सीटों पर प्रवेश का पोर्टल फिर खुला, 28 सितंबर अंतिम तिथि
देहरादून, सितम्बर 24 -- श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिए समर्थ पंजीकरण पोर्टल दोबारा खोल दिया है। अभ्यर्थी 25 सितंबर सुबह 10 बजे तक पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं, जबकि प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। बीपीएड, बीएड, एलएलबी, बीए-एलएलबी, एमपीएड, एमएड और एलएलएम इस प्रक्रिया से बाहर रखे गए हैं। बीटेक में प्रवेश सीयूईटी-यूजी 2026 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में प्राप्त अंकों के आधार पर अलग समर्थ पोर्टल से होगा। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि पंजीकरण शुल्क जमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.