देहरादून, फरवरी 23 -- श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर की खो-खो खिलाड़ियों की टीम के साथ टिहरी परिसर में मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने टिहरी परिसर गए खिलाड़ियों सहित छात्र नेताओं ने सोमवार को कुलपति सचिवालय पहुंचकर आक्रोश जताया। खिलाड़ियों का आरोप है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की गई। छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, सचिव अनुरोध पुरोहित और छात्र नेता वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि कोच और खिलाड़ियों पर कार्रवाई की जाए, साथ ही एक साल के लिए बादशाहीथोल टीम को बैन किया जाए। कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना विवि प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इधर, गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो श्रीप्रका...