देहरादून, मार्च 24 -- श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि का 12वां दीक्षांत समारोह में डिग्री और मेडल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले। समारोह में 105 मेधावियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। 117 पीएचडी और 6806 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई। मंगलवार को चौरास स्थित स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में दीक्षांत समारोह में सभी उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं पहाड़ी वेशभूषा में नजर आएं। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पहुंचना था, लेकिन वह अपने व्यस्तता कार्यक्रम होने के चलते गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में नहीं पहुंच पाएं। इस मौके पर समारोह के विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, कुलाधिपति डा. योगेंद्र नारायण और गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने दीप प्रज्वलित ...