लातेहार, मार्च 7 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह शहर के गढ़वाटांड़ में करीब एक साल से सोलर जलमीनार खराब होकर पड़ी हुई है। ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है, लेकिन इस तरफ न जनप्रतिनिधि और न ही विभागीय अधिकारियों का ध्यान है। इस खराब जलमीनार की कोई सुध नही ली जा रही है। इससे कब तक जलमीनार को ठीक कर पानी सप्लाई की जाएगी,यह एक सवाल भी बन गया है। ग्रामीण अनिल कुमार, रंजीत आदि ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को खराब जलमीनार के बारे में जानकारी दी गई, लेकिन उसका रिपेयर कराने के लिए कोई ठोस पहल नही की जा रही है। ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। उन्होने जलमीनार की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग पेयजल विभाग से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.