आरा, फरवरी 28 -- गड़हनी, एक संवाददाता। गड़हनी थाना परिसर में होली पर्व को ले शान्ति समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कमलजीत ने की। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली जैसे पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना हम सभी का दायित्व बनता है। आपसी भाईचारा का परिचय देते हुए सौहार्द कायम रखना है। गांव में डीजे नहीं बजाना है। किसी व्यक्ति पर जबरन रंग व अबीर-गुलाल नहीं डालना है। शराब पर बिल्कुल पाबंदी रहेगी। हमारी टीम उपद्रवियों एवं शराबियों पर नजर रखेगी। आप सभी से भी अपील हैं कि अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों की सूचना दें, करवाई की जाएगी। मौके पर एसआई अजय सिंह, प्रमुख विनोद यादव, मुखिया चंद्रशेखर सिंह, लोहा महतो, इमरान उर्फ सोनू, जितेन्द्र सिंह, बबलू सिंह, मुन्ना कुमार, विजय पासवान समेत अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.