आरा, जून 7 -- गड़हनी, एक संवाददाता। नगर पंचायत गड़हनी की जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की राशन दुकान पर पॉस मशीन में तकनीकी समस्या के कारण रविवार को राशन वितरण कार्य प्रभावित रहा। लिंक फेल रहने से ई-पॉस मशीन काम नहीं कर सकी, जिसके चलते बड़ी संख्या में लाभुकों को बिना राशन लिए ही वापस लौटना पड़ा। राशन लेने पहुंचे लोगों ने बताया कि वे घंटों तक अपनी बारी का इंतज़ार करते रहे, लेकिन नेटवर्क और सर्वर की समस्या दूर नहीं होने के कारण वितरण कार्य शुरू नहीं हो सका। इससे विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूरदराज से पहुंचे लाभुकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- गड़हनी : लिंक फेल होने से राशन वितरण ठप, वापस लौटे लाभुकसमस्या का विवरण लाभुक तेतरा देवी, संगीता देवी, मो शाहिद, मो अल्लाउद्दीन, मोनू, दीपक, लक्ष्मी देवी समेत सैकड़ों लोगों ने बताया कि स...