आरा, मार्च 19 -- गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत गड़हनी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड गड़हनी की ओर से हिन्दू नववर्ष के अवसर पर वर्ष प्रतिपदा का आयोजन किया गया। सभी उपस्थित स्वयंसेवकों की ओर से भारत माता की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। साथ ही डॉ केशव हेडगेवार और गुरुजी को फूल-माला अर्पित कर आरती वंदना की गई। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नववर्ष के आगमन पर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की और श्रद्धालुओं के बीच शर्बत-पानी की व्यवस्था कर सेवा कार्य किया, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। आयोजनकर्ता स्वयंसेवक मनोरंजन तिवारी ने बताया कि चैत शुक्लपक्ष प्रतिपदा, कलियुगाब्द 5128 संवत 2083 (एकम) को नया दिवस के रूप में मनाते हैं। हम लोग हिन्दू परंपरा को भूलकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.