आरा, मई 29 -- गड़हनी, एक संवाददाता। गड़हनी के वार्ड नंबर चार के निवासी अमजद अली के पुत्र मो. सोनू उर्फ नीकू को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का नया प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया है। स्थानीय नगर पंचायत गड़हनी स्थित लल्लू उत्सव भवन में चुनाव के लिए गुरुवार को राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता पूर्व प्रधान महासचिव योगेंद्र महतो ने की और संचालन राजद के वरीय नेता भिखारी राम ने किया। जिला से आए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी हरिफन यादव की देखरेख में सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठा जोरदार समर्थन किया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने नीकू को प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर संदेश के पूर्व विधायक विजेन्द्र यादव और अरुण यादव ने मो सोनू को बधाई दी। मौके पर भीम यादव, श्रीनिवास यादव, प्रमोद गुप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.