आरा, जून 13 -- गड़हनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के आजमनगर गांव में शुक्रवार को गड़हनी पुलिस ने जमीन विवाद में मारपीट करने के आरोप में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कमलजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार को मारपीट का मामला आया था, जिसमें प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को जेल भेज दिया है। इसमें कांड संख्या 91/25 के तहत सुकेश महतो, रमेश महतो और मिथलेश कुमार व कांड संख्या 92/25 के तहत कृष्ण महतो सहित चारों को जेल भेज दिया गया है। सभी थाना क्षेत्र के आजमनगर गांव के निवासी हैं। जमीन को लेकर दोनों पक्षों ने आपस में मारपीट की थी। इसमें एक पक्ष के तीन लोग और दूसरे पक्ष के एक शामिल थे। एक-दो लोगों को चोट भी आई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.