आरा, जनवरी 21 -- गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत स्थित पुरानी बाजार शिव मंदिर के प्रांगण में महावीरी जुलूस की तैयारी बैठक की गईं। बैठक श्री श्री बाबा बजरंगबली जुलूस कमिटी की ओर से आयोजित की गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी पुरानी कमिटी के नेतृत्व में ही भव्य जुलूस समारोह का आयोजन किया जाएगा। बैठक में यह तय किया गया कि श्री श्री बाबा बजरंगबली जुलूस आगामी 24 जनवरी को पूरे नगर पंचायत गड़हनी क्षेत्र में भव्य रूप से भ्रमण करेगा। कमिटी की जिम्मेदारियों का गठन करते हुए प्रमोद यादव को अध्यक्ष, गौतम कुमार को उपाध्यक्ष, गौरव कुमार केशरी को सचिव और पंकज कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर कमिटी अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि इस वर्ष जुलूस को और अधिक भव्य, अनुशासित एवं श्रद्धापूर्ण ढंग से निकाला जाएगा, त...