आरा, मई 3 -- गड़हनी, एक संवाददाता। प्रखंड के लभुआनी में मां सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ धाम के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर चल रहा तीन दिवसीय लभुआनी महोत्सव रविवार को देवी पाठ, महाआरती, सामूहिक हवन और विशाल भंडारा के साथ शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। पूजा-पाठ के बाद सैकड़ों भक्तों, नेताओं और ग्रामीणों ने देवी का दर्शन कर भंडारा के शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव के अंतिम दिन जमुई की विधायक सह पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह, झारखंड के झरिया विधायक रागिनी सिंह, धनबाद के मेयर संजीव सिंह, झारखंड चतरा सांसद कालीचरण सिंह, दानापुर विधायक व पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव, अगिआंव विधायक महेश पासवान, पूर्व सांसद मीना सिंह, आरा के पूर्व विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह सहित कई नेताओं व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मां सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ धाम में पहुंचकर माता रानी का दर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.