आरा, मई 7 -- गड़हनी, एक संवाददाता। भोजपुर में चमकी को धमकी व कालाजार उन्मूलन को लेकर जिला मलेरिया पदाधिकारी ने गर्मी के बढ़ते प्रकोप और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बाद गड़हनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से चमकी को धमकी अभियान और कालाजार के डोजियर के रख-रखाव की समीक्षा की।
चमकी को धमकी अभियान डीएमओ ने टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले बुखार के हर मरीज की गहनता से जांच की जाए। क्षेत्र भ्रमण कर संदिग्ध मरीजों की पहचान के लिए सर्वेक्षण में तेजी लाई जाए। 102 एम्बुलेंस सेवा और आपातकालीन बेड की तैयारी हमेशा दुरुस्त रखी जाए। वहीं निरीक्षण के दौरान चमकी को धमकी अभियान अधिकारी ने एईएस चमकी बुखार के प्रति जागरूकता के लिए चलाए जा रहे चमकी को धमकी अभियान की प्रगति रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.