आरा, जनवरी 8 -- गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के बाजार पर गुरुवार से ब्लॉक मोड़ से बैरिकेडिंग का कार्य शुरू करा दिया हैं। आरा-सासाराम मुख्य सड़क से 15 फुट पूरब की ओर छोड़ कर बैरिकेडिंग की जा रही है। बता दें कि मुख्य सड़क पर आए दिन आम लोगों को जाम की समस्या को देखते हुए बीते दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत फुटपाथी दुकानदारों को हटाया गया था। वहीं डीएम के निर्देश पर नगर पंचायत की ओर से आंतरिक मद से बैरिकेडिंग का कार्य कराया जा रहा है। बता दें कि बैरिकेडिंग हो जाने से आरा-सासाराम मुख्य सड़क पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं नाजिर ने बताया कि जिन दुकानदारों को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत हटाया गया, उन सभी दुकानदारों को जगह चिह्नित कर वेंडिंग जोन बनाकर शिफ्ट किया जाएगा। अगर 15 फुट के बाहर ठेला-खोमचा लगता है तो साप्ताहिक फाइन काटा जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.