आरा, जनवरी 6 -- -विशेष शिविर में 84 किसानों का हुआ ई केवाईसी गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के कृषि कार्यालय के प्रांगण में के लिए विशेष शिविर का आयोजन प्रखंड कृषि पदाधिकारी हर्ष भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के लगभग 84 किसानों का ई केवाईसी किया गया। शिविर में अंचल के सभी राजस्व कर्मी मोबाइल के माध्यम से अपने अपने राजस्व ग्राम के किसानों का ई केवाईसी कर रहे थे। बता दें कि पिछले माह कृषि विभाग व राजस्व कर्मी गांव -गांव जाकर ई केवाईसी किए थे, लेकिन बहुत सारे किसान इससे वंचित रह गये थे या फिर किसी कारण से नहीं हो पाया था। जो बाहर रहते हैं या उस समय किसी काम से बाहर चले गए थे, छूटे हुए किसानों का विशेष शिविर लगा कर ई केवाईसी किया गया। इसके लिए किसान सलाहकार के माध्यम से किसानों को पहले से सूचित किया गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.