आरा, जनवरी 22 -- गड़हनी, एक संवाददाता। चरपोखरी थाना क्षेत्र के पुलिस पिकेट केंद्र गड़हनी में सरस्वती पूजा एवं महावीरी जुलूस को लेकर गुरुवार को चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में पूजा और जुलूस कमिटी के लोग व कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों व पूजा कमिटी के लोगों से कहा कि आप लोग शांतिपूर्ण सरस्वती पूजा का त्योहार मिल-जुल कर मनाएं, अश्लील गाना नहीं बजाना होगा। इसमें पुलिस सहयोग करेगी। कमिटी ने कहा कि जुलूस शांतिपूर्ण निकलता है। कोई हुड़दंग नहीं होगा। मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि तस्लीम आरिफ उर्फ गुड्डू, उप मुख्य पार्षद सुनय कुमार परमार, छोटन सिंह, इमरान अहमद उर्फ सोनू, मो लालाबाबू, डॉ अकबर अली सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.