आरा, फरवरी 17 -- गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत गड़हनी के पुरानी बाजार में स्थित हनुमानजी के मंदिर का सोमवार की देर रात 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। हनुमानजी के मंदिर को बहुत ही अच्छे ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए कीर्तन मंडली को बुलाया गया था, जहां मंडली के सभी सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उप मुख्य पार्षद सुनय कुमार परमार उर्फ बब्लू सिंह ने की। मंदिर के पुजारी बृजनन्द मिश्र ने बताया कि यह मंदिर 1979-80 के दशक में निर्माण कराया गया था। मंदिर का पौराणिक इतिहास रहा है। जो भी भक्त सच्चे मन से मंदिर आकर मन्नत मांग लें, तो उसकी मनोकामना हनुमानजी जरूर पूर्णण करते हैं। कीर्तन मंडली के आशीष ओझा, धनंजय पाण्डेय, मनोरंजन, बुधन जी, बैजनाथ केशरी समेत दर्जनों लोगों ने राम का गु...