आरा, जनवरी 22 -- गड़हनी, एक संवाददाता। गड़हनी के नया बाजार स्टेट बैंक के समीप फुटपाथी दुकानदारों के बीच रखे गये डस्टबिन में अचानक बड़ा सांप दिखने से कौतूहल का माहौल कायम हो गया। फुटपाथी दुकानदारों में दहशत का माहौल कायम हो गया। आसपास के स्थानीय लोगों को डस्टबिन में सांप मिलने की सूचना मिलते ही भीड़ जुट गई। लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। कुछ लोग अजगर तो कुछ थूथर बताने लगे। मौके पर मौजूद एक ग्राहक ने रेस्क्यू करने के लिए अपने मित्र को फोन भी किया, लेकिन व्यस्तता के कारण रेस्क्यू नहीं किया गया। लोगों ने सवाल यह उठाया कि जब सुबह के बेला में डस्टबिन खाली हुआ तो सांप आया कहां से। एक शख्श ने बताया कि किसी ने काला प्लास्टिक डस्टबिन में डाल दिया, जिसके बाद से ही सांप दिखाईपड़ा। दुकानदारों की मानें तो सांप जहरीला लग रहा है। अगर समय रहते इसे रेस्क्यू न...