आरा, अप्रैल 30 -- गड़हनी, एक संवाददाता। सीएचसी गड़हनी के सभागार में गुरुवार को गवी जीरो डोज एक्शन प्लान परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हेतु चयनित 10 विशेष गांवों की एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को शून्य खुराक वाले बच्चों की पहचान और टीकाकरण सुदृढ़ीकरण के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि डीसी मोहम्मद नौशाद ने प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभाग का लक्ष्य उन बच्चों तक पहुंचना है जो अब तक एक भी टीका नहीं ले पाए हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुनील महेंद्र कपूर ने कार्यकर्ताओं को शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित करने और समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

स्वास्थ्य प्रबंधक और तकनीकी सत्र इस अवसर पर स्वास्थ्य...