आरा, मार्च 3 -- गड़हनी, एक संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में गड़हनी क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च जिसमें पुलिस पदाधिकारियों के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल हुए। लायन डीएसपी विजय कुमार, दंडाधिकारी सहित चरपोखरी थाना के पुलिस बल भी इस दौरान मौजूद रहे। फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के गड़हनी पीकेट परिसर से प्रारंभ होकर गड़हनी बाजार, प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों से होते हुए पुरानी बाजार शिव मंदिर तक पहुंचा। पुलिस बल ने पैदल गश्त कर आमजनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी प्रकार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.