आरा, जून 30 -- गड़हनी, एक संवाददाता। सीमावर्ती चरपोखरी थाना क्षेत्र के करनौल गांव में सोमवार की देर रात शिवशक्ति सिंह के घर का ताला तोड़ चोर घर में घुस गया था, लेकिन पड़ोसी की पहल पर उसे पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने चोर को पकड़ लाठी-डंडे से पीटकर चरपोखरी पुलिस के हवाले कर दिया है।

पड़ोसी की सतर्कता ग्रामीणों ने बताया कि शक्ति सिंह के घर में ताला बंद था। पूरा परिवार बाहर रहता है। सोमवार की देर रात करीब दो बजे घर के पीछे से छत पर चढ़ गया था और छत की सीढ़ी का ताला तोड़कर घर में घुस गया था, लेकिन बगल के पड़ोसी को कुछ आवाज आ रही थी।

चोर की गिरफ्तारी जब बाहर निकल कर देखा तो उनके घर से सही में आवाज आ रही थी। पड़ोसी ने हल्ला कर और लोगों को इकठ्ठा किया। घेराबंदी कर एक चोर को घर में ही पकड़ लिया, लेकिन दो-चोर चोर छत से कूद कर फरार हो गये। चोर की ग्...