आरा, जून 6 -- गड़हनी, एक संवाददाता। सीमावर्ती चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव से पहले आरा- सासाराम मुख्य पथ पर शनिवार को अचानक विशालकाय पेड़ गिरने से घंटों आवागमन बाधित रहा। बारिश की वजह से शनिवार की देर शाम सड़क पर अचानक पेड़ भरभरा कर गिर गया। दूसरी ओर एक ट्रक के धंस जाने से सड़क दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। गिरे पेड़ ने पूरी सड़क को छाप लिया था, जिस वजह से आरा-सासाराम जाने वाली गाड़ियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर पेड़ गिरने के तुरंत बाद चरपोखरी पुलिस ने तत्वरित करवाई करते हुए पेड़ हटवाया। यह भी पढ़ें- गड़हनी : आरा-सासाराम मुख्य पथ पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस बल पहुंच गया है। बारिश के बीच अचानक सड़क पर विशालकाय वृक्ष धराशायी हो गया। सड़क से पेड़ हटाया...