सोनभद्र, अप्रैल 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद के सभी विकास खंडों में स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों का गुरुवार को भौतिक सत्यापन कराया गया। यह सत्यापन संबंधित विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) की तरफ से किया गया, जिसमें सात दुकानों पर मशीन में दर्ज स्टॉक और वास्तविक भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया। जिसके बाद उनके लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को उर्वरक की दुकानों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान मेसर्स केशरी खाद भंडार बनौरा, पटेल खाद भंडार बड़गांव, यदुवंशी इंटरप्राइजेज बड़गांव, अंशिका खाद एवं बीज भंडार मारकुंडी, बालाजी एग्रोटेक कोन, जायसवाल खाद भंडार कोन तथा केकराही किसान सेवा केंद्र समिति लिमिटेड करमा में अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों के अनुसार यह स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.