झांसी, फरवरी 22 -- झांसी। रविवार को सकरार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह, उपनिरीक्षक अर्पित त्यागी ने की। लोगों ने समस्याओं के बारे में बताया। सफाई, बिजली, पानी, प्रकाश, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामत करने को कहा। वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि अराजक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। कोई भी गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। वर्तमान में शादियों के साथ-साथ बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए ऊंची आवाज में डीजे न बजाएं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.