मिर्जापुर, मार्च 26 -- हलिया, मिर्जापुर । चैत्र नवरात्र महा अष्टमी तिथि पर श्रद्धालुओं ने गड़बड़ा शीतला माता के महागौरी स्वरूप का दर्शन पूजन कर मनोकामनाएं पुर्ण किया। अष्टमी तिथि पर भक्त हाथ में गुडहल , गुलाब, गजरा पुष्प,आदि फूलो के साथ रोट, हलवा मां को अर्पण किया। भोर से लगभग एक लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन पूजन किया l सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ,मेला प्रभारी श्यामलाल पीएसी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे lक्षेत्र के विभिन्न गांव से घर पर मां का स्थापना कर 7 दिन तक जवारी बो कर देवी की आराधना करने वाली कुंवारी कन्याएं सर पर जवारी के साथ सैकड़ो की तादाद में एक साथ शीतला धाम पहुंची l जिससे अचानक भीड़ बढ़ जाने से पुलिस नियंत्रित करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.