गड़बड़झालाः मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा में टिकट का खेल
बिजनौर, जून 20 -- बिजनौर। ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन सेवा में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिजनौर से विभिन्न गांवों के लिए संचालित दो बसों में परिवहन निगम की तर्ज पर इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीआईएम) से यात्रियों के टिकट बनाए जा रहे थे, जबकि इस सेवा में टिकट जारी करने की कोई व्यवस्था निर्धारित नहीं है। मामला सामने आने के बाद रोडवेज प्रशासन ने फिलहाल संबंधित बस के संचालन पर रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन सेवा के तहत बिजनौर से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए दो बसों का संचालन किया जा रहा था। इन बसों में यात्रियों को मशीन से टिकट जारी किए जा रहे थे। हैरत की बात यह रही कि टिकटों पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.